NRC के मुद्दे पर राज्यसभा में अमित शाह के बयान पर हंगामा, कल तक के लिए स्थगित

  • 2:26
  • प्रकाशित: जुलाई 31, 2018
असम में एनआरसी के मुद्दे पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि NRC कांग्रेस के पीएम लाए लेकिन कांग्रेस में इस पर अमल की हिम्मत नहीं थी, हममें हिम्मत है, इसलिए हमने किया. शाह ने पूछा, विपक्ष घुसपैठियों को क्यों बचाना चाहता है?. शाह के इस बयान पर जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सांसदों ने वेल में घुसकर हंगामा किया. जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. बाद में कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। (सौजन्य- राज्यसभा टीवी)

संबंधित वीडियो