ईरान और इजरायल की जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक की सबसे डरावनी धमकी दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है. वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि अमेरिका जंग शुरू तो कर सकता है लेकिन उसे खत्म नहीं कर पाएगा. क्या आज रात परमाणु युद्ध की शुरुआत होगी? देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में ट्रंप की धमकी और ईरान के जवाब का पूरा विश्लेषण.