Lalu Yadav Health Update: बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। पटना में इलाज के दौरान आराम नहीं मिलने पर उन्हें एम्स रेफर किया गया। देर शाम उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
PM Modi Thailand-Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन की थाइलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान पहले दो दिन वो थाइलैंड में रहेंगे और बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वो श्रीलंका जाएंगे।