मध्यप्रदेश में मुंगावली और कोलारस उपचुनावों से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में घपले की शिकायत की है. कांग्रेस का आरोप है इस काम में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है. इसकी के साथ कांग्रेस ने शिवराज सरकार के मंत्रियों पर वोटरों को लुभाने के भी आरोप लगाए हैं. इन तमाम मसलों पर हमारे सहयोगी अनुराग द्वारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की.