देश की संसद में आखिरकार कामकाज शुरू हो गया है. एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा चल रही है और इसके पारित होने की पूरी संभावना है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ बिल पास हो जाने से पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा? आज हम इसी मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगे. आज संसद में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा भी गूंजा. समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले का जिक्र करते हुए सवाल उठाए. ऐसे में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति पेपर लीक जैसे मुद्दों से आगे बढ़कर धर्म, जाति और राम मंदिर जैसे विषयों के इर्द-गिर्द ही सिमट जाएगी.