Nayab Saini के हाथों में ही रहेगी Haryana की कमान, Governor से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

  • 4:37
  • प्रकाशित: अक्टूबर 16, 2024

हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे उन्होंने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। इससे पहले BJP विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे। विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को सीएम चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था | BJP विधायक दल को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि शपथ के तुरंत बाद 24 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे |

संबंधित वीडियो