ताला तोड़ मंदिर में घुसा और उठा ले गया मंदिर की दान पेटी, कैमरे में कैद हुई चोरी

  • 2:44
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2026

तेलंगाना के शिवमपेट मंडल के गुडूर गांव में स्थित श्री गुरु पीठ में चोर ने तड़के करीब 3 बजे घुसकर मंदिर की दान पेटियां (हुंडी) चुरा लीं. यह घटना CCTV में कैद हो गई. चोरों ने मंदिर के ताले तोड़े, दान पेटियां बाहर ले गए और एक पेड़ के नीचे उन्हें तोड़कर नकदी लेकर भाग गए. खाली दान पेटियां वहीं छोड़ दी गईं. मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों का जल्द से जल्द पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच चल रही है.

संबंधित वीडियो