Nida Khan arrest: नासिक टीसीएस केस में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने 25 दिन बाद छत्रपति संभाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया है. धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न में मदद के गंभीर आरोपों का सामना कर रही निदा से अब नासिक पुलिस पूछताछ करेगी. गिरफ्तारी के बाद उसके दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनसे बड़े खुलासों की उम्मीद है.