हरियाणा के उप मुख्यमंत्री और जन नायक पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा है कि किसानों के साथ केंद्र की बातचीत में एक-दो दिन में समाधान निकल सकता है. चौटाला ने कहा कि किसानों (Farmers Protest)की केंद्र सरकार से वार्ता के जरिये ही समाधान निकलेगा. अगर कोई यह ठान ले कि वार्ता नहीं करेंगे तो ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि तमाम बिन्दुओं को मान लिया गया है, अगर किसी और मुद्दे पर गतिरोध है तो उसे भी दूर किया जा सकता है.