Suvendu Adhikari victory, Nandigram election result: नंदीग्राम और भवानीपुर से जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया है. उन्होंने बताया कि पिछली बार जहां जीत का अंतर करीब 2,000 वोटों का था, वहीं इस बार उन्होंने लगभग 10,000 वोटों से जीत दर्ज की है.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम की जनता ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया. उन्होंने जनादेश को बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वे चुनाव में किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे. महिला सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा और विकास से जुड़े काम उनकी प्राथमिकता होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और अब नई सरकार पर बड़ी जिम्मेदारी है. शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, बीजेपी का संकल्प पत्र ही उनकी कार्ययोजना है और उसी के आधार पर आगे काम किया जाएगा. इस वीडियो में देखिए जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का पूरा बयान और उनकी आने वाली राजनीति की झलक.