NDTV नेटवर्क के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच 'NDTV इग्नाइट द फ्यूचर: इंडिया समिट' में देश की राजनीति के दो सबसे बड़े और प्रखर महारथी जब एक ही सोफे पर आमने-सामने बैठे, तो राजनीतिक तापमान सातवें आसमान पर पहुंच गया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस के दिग्गज नेता आलोक शर्मा के बीच हुई यह बहस केवल एक साधारण डिबेट नहीं, बल्कि वैचारिक और रणनीतिक युद्ध में तब्दील हो गई।