दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो सका. 'आप' का आरोप है कि केंद्र में अगर मोदी और अमित शाह की जोड़ी की वापसी होती है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार होगी. इन्हीं सब सवालों पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से NDTV ने बात की. उन्होंने दावा किया दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें कांग्रेस ही जीतेगी.