समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 कमरों को तोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. बताया जा रहा है कि इन कमरों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था. रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने इस संबंध में फैसला लिया है और अवैध निर्माण हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है. निर्धारित समय के भीतर निर्माण नहीं हटाए जाने पर प्राधिकरण बुलडोजर कार्रवाई कर सकता है.