Delhi में सनसनीखेज घटना, किराए पर रह रही लड़की के घर में लगाए खुफिया कैमरे | Des Ki Baat

  • 15:03
  • प्रकाशित: सितम्बर 25, 2024

Delhi Crime News: दिल्ली के शकरपुर इलाके में  एक युवती के  मकान मालिक के बेटे ने ही बाथरूम और बेडरूम में खुफिया कैमरे लगा दिए..  युवती को इस बारे में तब पता चला जब अचानक से उसके व्हाट्सऐप पर कुछ हचलच हुई. जब पुलिस ने जांच की तो ये साफ हुआ है कि युवती के बेडरूम और बाथरूम के बल्ब होल्डर में खुफिया कैमरे लगाए गए थे. आरोप मकान मालिक के बेटे करण पर है. आरोप है कि जब युवती  गांव जा रही थी, तो उसने कमरे में काम कराने के बहाने चाबी ले ली थी. इसके बाद उसने वहां कैमरे फिट कर दिए. पुलिस ने आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया है.

संबंधित वीडियो