टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने जर्मनी को हॉकी में हराकर कांस्य पदक जीत लिया है. इस मैच में जीत के साथ भारत ने 41 साल बाद हॉकी का इतिहास बना दिया है. टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से मात देकर मेडल अपने नाम किया. शुरुआत में पिछड़ी टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में धमाकेदार वापसी की. तीसरे क्वार्टर में जर्मनी पर बढ़त बनाते ही भारत ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.