मध्य प्रदेश के सतना शहर के कामता टोला स्थित श्रीराम विला नामक बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम कमिश्नर नागार्जुन गौड़ा, सिटी एसडीएम राहुल सिलाड़िया, सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान समेत पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया.