Rohit Arya News: आज मुंबई में पूरे देश को अलर्ट करने वाली दुर्घटना हुई है। ये देश की राजनीति। सरकार के काम करने की शैली। सुरक्षा एजेंसी और मां-बाप को अलर्ट करने वाला क्राइम है। आंख बंद कीजिए और सोचिए हम सब कितने असुरक्षित हैं। एक इश्तिहार आता है। कि अगर आप अपने बच्चे को OTT सीरीज में एक्टर बनाना चाहते हैं तो अमुक जगह पर पहुंचे। हम बच्चों को तैयार करते हैं और पहुंच जाते हैं। बिना जाने-पहचाने-बिना किसी जांच पड़ताल के अपने बच्चों को एक अनजान निमंत्रण में भोजन बना देते हैं। निमंत्रण देने वाला उन्हें बंधक बना लेता है। ये ऑडिशन जिस बिल्डिंग में चल रहा था उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। कोई परमिशन भी नहीं ली गयी थी। जब होस्टेज क्राइसेस शुरू हुई तो सब पहुंचे। लेकिन ऐसा करने वाला तो एक शिक्षाकर्मी था। वो सरकार की मदद से बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा था। फिर ऐसा क्या हुआ कि वो साजिशकर्ता बन गया और पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।