सबसे पहले बात करते हैं कोरोना महामारी की, जो फिर एक दफा दूसरी लहर के रूप में पूरे देश में फैली हुई है. इस वजह से एक और समस्या सामने आई है. दरअसल, कोविड के मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए जो रेमडेसिविर दवा दी जाती है, इस दवा को कोविड के क्रिटिकल मरीजों को दिया जाता है. उसकी देश में भारी किल्लत की बात सामने आ रही है. इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर के निर्यात पर रोक लगा दी है.