अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर SIT की फाइनल रिपोर्ट जल्द CM योगी को सौंपी जाएगी. पहली रिपोर्ट में 40 दिन में 70 बार चोरी का खुलासा हुआ था, जिसके बाद 8 आरोपी गिरफ्तार हुए. अब पुलिस ने 2 और आरोपियों - रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को 14 घंटे रिमांड पर लिया है. रमाशंकर के खाते में 7 लाख रुपये से ज्यादा मिले हैं. लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प और करुणेश पांडे भी रडार पर हैं. लवकुश के घर को बुलडोजर नोटिस मिल चुका है, पत्नी ने 1 महीने की मोहलत मांगी है. SIT की फाइनल रिपोर्ट में कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं. टिन्नू यादव और भतीजे मनीष यादव पर भी निगरानी का आरोप है. विपक्ष हमलावर है - अखिलेश यादव और सपा नेताओं ने सरकार को घेरा, तो बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि विरोध करने वाले ही आज चिंता जता रहे हैं. ओपी राजभर, संजय निषाद, सतीश महाना समेत कई नेताओं के बयान सामने आए. संत समाज ने 'सनातन बोर्ड' बनाने की मांग की है. मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा है.