रणनीतिक बैठक के बाद विपक्षी सांसद भारी पैरामिलिट्री बलों की मौजूदगी के बीच गांधी स्मृति की ओर मार्च करने निकले. इस दौरान राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया. वहीं, बढ़ते टकराव के बीच दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को लेकर जा रही बस के सामने लगाई गई बैरिकेडिंग हटा दी, जिसके बाद उनका काफिला गांधी स्मृति की ओर आगे बढ़ गया.