बीजेपी ने महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप लगाया है. बीजेपी का दावा है कि 3 महीने की गर्भवती महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की गई, प्रदर्शन की कवरेज के दौरान ये घटना हुई. पत्रकार रिचा पराशर अस्पताल में भर्ती है. बीजेपी ने कहा बहुत ही शर्मनाक है और राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है. इस पर कांग्रेस का जवाब भी आया. उन्होंने कहा कि इसे बीजेपी राजनीतिक इश्यू बना रही है कि जानबूझकर राहुल ने धक्का दिया. घटना 3-4 बजे हुई तो 8:30 बजे हॉस्पिटल क्यों गईं, गर्भवती थीं तो एक्स-रे क्यों करवाना पड़ा.