Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर 'बंगला पॉलिटिक्स' को लेकर घमासान छिड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके मौजूदा सरकारी आवास को खाली करने का नया नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी इस नोटिस के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग बेहद तेज हो गई है। गौरतलब है कि इस आलीशान बंगले में पिछले लगभग दो दशकों से लालू प्रसाद यादव का परिवार रह रहा है, जो बिहार की राजनीति का एक बड़ा केंद्र माना जाता है।