Patna Murder Case: आज देश के हर फोन में एक वीडियो बार बार आ रहा है। इस वीडियो मेें एक खाली गलियारा है। जिसमें पांच लोग दिखते हैं। चार ने कैप लगा रखी है।एक का चेहरा खुला है। सब हथियारों से लैस हैं। वो एक कमरे में घुसते हैं। वहां हत्या करते हैं और फरार हो जाते हैं। ये वारदात पटना के पारस हॉस्पिटल में आज सुबह हुई है।पुलिस ने कुछ ही घंटे में दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इनमें से एक का नाम तौसीफ है जो फुलवरिया शरीफ का रहने वाला है। आज ही बिहार के ADG का एक बयान बहुत चर्चित है। जिसमें वो कहते हैं कि किसान खाली होते हैं तो अपराध बढ़ जाता है।