Prateek Yadav Death Mystery: सपा नेता प्रतीक यादव के अचानक निधन से पूरा यादव परिवार सदमे में है. महज 38 साल की उम्र में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अखिलेश यादव ने भाई के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वो मेहनती और अपने दम पर आगे बढ़ने वाले इंसान थे, लेकिन कारोबार में नुकसान और स्वास्थ्य समस्याओं ने उन्हें परेशान कर दिया था. पोस्टमार्टम हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी. वहीं पुलिस भी मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.