PM Modi Fuel Saving Appeal Impact: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब सरकार में साफ दिखने लगा है. गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने अपने काफिले को छोटा कर दिया है. अब उनके साथ पहले की तुलना में आधे से भी कम गाड़ियां चल रही हैं. कई मंत्री इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. सरकार की यह पहल फ्यूल कंजम्पशन कम करने और एक सस्टेनेबल मैसेज देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. आने वाले समय में इस अपील का असर और भी व्यापक स्तर पर दिख सकता है.