बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के से पहले स्थानीय थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. प्रशांत किशोर अपने 20 कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी लेने आए थे कि उन्हें कहां रखा गया है. लेकिन थाना प्रभारी ये बताने को तैयार ही नहीं थे. इसके बाद थाना प्रभारी और मीडिया के बीच जमकर नोकझोंक हुई. इस दौरान जब थाना प्रभारी का सब्र का बांध टूटने लगा, तो उन्होंने कहा, 'वर्दी उतारकर आप सबको बता देंगे.' इस पर नाराज प्रशांत किशोर ने कहा, 'क्या आप हमें धमकी दे रहे हैं? आपकी नौकरी चली जाएगी.' सुनिए, एसएचओ और प्रशांत किशोर के बीच हुई तीखी नोकझोंक.