प्रशांत किशोर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब यह कहा जा रहा है कि पंजाब में उनका कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर से मतभेद हो गया है। वजह बताई जा रही है प्रशांत किशोर की कांग्रेस से निष्कासित दो नेताओं से मुलाकात, जिससे कैप्टन नाराज हैं और प्रशांत को औकात में रहने की बात कह रहे हैं। यानी कैप्टन यह तय करेंगे कि प्रशांत किशोर किससे मिलेगें और किससे नहीं।