अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कोरोना संकट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे देश में रिकवरी रेट अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है. साथ ही हमारे देश में कोरोना से मृत्युदर भी दुनिया के ज्यादातर देशों से काफी कम है. कोरोना का खतरा टला नहीं है. कई जगह ये काफी तेजी से फैल रहा है. हमें काफी सतर्क रहने की जरूरत है. पीएम ने आगे कहा कि एक तरफ हमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ लड़ना है, तो दूसरी ओर कठोर मेहनत से, व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई, जो भी कर्तव्य हम निभाते हैं, उसमें गति लानी है, उसको भी नई ऊंचाई पर ले जाना है.