प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की एक रैली को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत कन्नड़ भाषा में नमस्कार करके किया. उन्होंने जैसे ही कन्नड़ भाषा में नमस्कार कहा, रैली में आए लोगों की भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए.पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला किया. (सौजन्य डीडी न्यूज)