वडोदरा में पीएम मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद: BookMyShow पर 1 घंटे में 'सोल्ड आउट' हुआ कार्यक्रम

  • 10:50
  • प्रकाशित: सितम्बर 08, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को साधने और 'विकसित भारत' के विजन से जोड़ने के लिए एक अनूठे अंदाज में गुजरात के वडोदरा पहुंचे हैं. वडोदरा की प्रतिष्ठित एमएस यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड में "नमो फॉर विकसित भारत" (NaMo for Viksit Bharat) नाम से एक विशेष व भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आम राजनीतिक रैलियों से अलग, इस कार्यक्रम का स्टेज किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय लाइव कंसर्ट (जैसे मैडिसन स्क्वायर गार्डन) की तर्ज पर 'U-शेप' रैंप के साथ तैयार किया गया है. पीएम मोदी भाषण देते हुए सीधे युवाओं के बीच रैंप पर जाएंगे और उनसे वन-टू-वन सीधा संवाद करेंगे.

संबंधित वीडियो