PM Modi Assam Rally 2026: BJP की हैट्रिक पक्की! 22 लाख पक्के घर और 40 लाख लखपति दीदी

  • 12:02
  • प्रकाशित: अप्रैल 01, 2026

असम के गोगमुख की चुनावी रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए. उन्होंने दावा किया कि असम में बीजेपी-एनडीए सरकार की जीत की हैट्रिक तय है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने वर्षों तक असम के विकास की अनदेखी की, ब्रह्मपुत्र पर पर्याप्त पुल नहीं बनाए और केवल परिवारवाद की राजनीति की. इसके विपरीत, उन्होंने बीजेपी सरकार के दौरान बुनियादी ढांचे और मेडिकल कॉलेजों में हुए विकास को गिनाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज को बांटने, खतरनाक कानून लाने, घुसपैठियों को समर्थन देने और असम की जनसंख्या संतुलन को प्रभावित करने की राजनीति कर रही है

संबंधित वीडियो