मकान देखने गए दंपति पर टूट पड़ा Pitbull, डंडे से भी नहीं रुका कुत्ता! | Pitbull Attack प्रॉपर्टी देखने के दौरान पिटबुल कुत्ते ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। महिला जमीन पर गिर गई और कुत्ता लगातार हमला करता रहा। मकान मालकिन ने डंडे से कुत्ते को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह तुरंत पीछे नहीं हटा। हमले में दोनों घायल हुए और महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।