Pitbull Attack VIDEO: दंपत्ति पर झपट पड़ा पिटबुल, कई जगह नोचा, महिला गंभीर रूप से घायल

  • 3:18
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2026

पिटबुल ने महिला को जमीन पर पटककर गंभीर रूप से नोचना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला का पति उसे बचाने की कोशिश करता रहा और कुत्ते का मालिक भी लगातार उसे रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन बेकाबू पिटबुल ने उसे नहीं छोड़ा. इस हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है और उसे इलाज के लिए अमर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. हैरान करने वाली बात यह रही कि जो प्रॉपर्टी डीलर उन्हें घर दिखाने लाया था, वह गेट के पीछे छिप गया और मदद के लिए आगे नहीं आया. इस खौफनाक हादसे के बाद पटियाला पुलिस ने पीड़ित दंपत्ति के बयान दर्ज कर पालतू जानवर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना के बाद पटियाला के मेयर ने यह फैसला लिया है कि वे नगर निगम में एक प्रस्ताव (Resolution) लाएंगे, जिसके तहत ऐसे आक्रामक और खतरनाक डॉग ब्रीड्स को रिहायशी इलाकों में पालतू जानवर के रूप में रखने पर प्रतिबंध लगाया जा सके.