Parliament Budget Session 2026: संसद की कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ते नजर आ रही है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस सांसद मांग कर रहे हैं कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने दिया जाए. इसके बाद ही वे सदन की कार्यवाही को चलने देंगे. हालांकि, स्पीकर ओम बिरला इसके पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है.