पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में एक बड़ा आत्मघाती धमाका हुआ है. इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमला खैबर पख्तूनख्वाह के पेशावर में हुआ है. पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'द डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं. जबकि, 78 लोग घायल हैं.