CJI Surya Kant On CJI Protest NDTV EXCLUSIVE: दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमारे दरवाजे सभी देशवासियों के लिए खुले हैं. सीजेआई ने कहा कि वह इस मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि यह मामला न्यायिक पक्ष में आ सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कहना गलत है कि सुप्रीम कोर्ट ने किसी मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया.