Noida workers protest: मजदूरों ने क्यों किया प्रदर्शन? कैमरे पर बताई आपबीती, बोले- हमारी क्या गलती

  • 4:06
  • प्रकाशित: अप्रैल 13, 2026

प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के प्रदर्शन से नोएडा में हालात तनावपूर्ण हो गए. कई इलाकों में जाम लगा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हुई. प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. मजदूर सैलरी और ओवरटाइम का भुगतान न होने से नाराज़ थे. एनडीटीवी हिंदी से बातचीत में मजदूरों ने खुद को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी बताया.

मजदूरों का आरोप है कि पुलिस ने महिला कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया और स्थिति बिगड़ गई. गुस्साए मजदूरों ने पुलिस वाहनों को निशाना बनाया. महिला मजदूरों ने काम की खराब परिस्थितियों और अभद्र गालियों की शिकायत की. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उन्हें दिहाड़ी मजदूरों से भी कम वेतन मिलता है.