NDTV Khabar

सच की पड़ताल: नीरज चोपड़ा को स्वर्ण, तो किशोर जेना को मिला रजत

 Share

ओलिंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ 88 . 88 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई खेलों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि किशोर जेना ने 87. 54 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया. भारत ने बुधवार को एथलेटिक्स में सात पदक जीते. भालाफेंक स्पर्धा में मुकाबला दोनों भारतीयों के ही बीच था और जेना ने एक समय 86 .77 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ बढ़त भी बना ली थी, लेकिन पिछली बार के चैम्पियन चोपड़ा ने अपने चौथे थ्रो पर 88 . 88 मीटर फेंककर फिर बढ़त बना ली. इससे पहले चोपड़ा का पहला थ्रो इलेक्ट्रॉनिक मशीन में गड़बड़ी आने से दर्ज नहीं किया जा सका.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com