NDTV Indo Japan Summit 2026: मायो मुरासाकी ने हिंदी सीखने और यूट्यूबर बनने को लेकर किया बड़ा खुलासा

  • 34:20
  • प्रकाशित: जुलाई 02, 2026

जापानी कंटेंट क्रिएटर मायो मुरासाकी (Mayo Japan) आज सोशल मीडिया पर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जापानी होने के बावजूद उनकी साफ और फर्राटेदार हिंदी हर किसी को हैरान कर देती है। लेकिन एक फिल्म से शुरू हुआ यह सफर कंटेंट क्रिएशन के शिखर तक कैसे पहुंचा? एक विशेष बातचीत में मायो ने बताया कि उनकी इस यात्रा की शुरुआत आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' को देखने के बाद हुई थी। इस फिल्म ने उनके दिल में भारत और हिंदी भाषा के प्रति ऐसी उत्सुकता जगाई कि उन्होंने न सिर्फ हिंदी को गहराई से सीखा, बल्कि इसे अपने कंटेंट क्रिएशन का मुख्य जरिया बना लिया। इस वीडियो में देखिए मायो मुरासाकी के वो खास अनुभव और टिप्स, जो बताते हैं कि कैसे सिनेमा के जरिए किसी भी भाषा को सीखकर एक सफल कंटेंट क्रिएटर बना जा सकता है, सिर्फ NDTV इंडिया पर।

संबंधित वीडियो