लोकसभा चुनाव में अब एक साल से कम वक्त बचा है. ऐसे में राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. विपक्षी दलों ने जहां बेंगलुरु में बैठक की, वहीं एनडीए के घटक दलों की आज दिल्ली के अशोक होटल में बैठक हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए की बैठक के लिए पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी का घटक दलों के नेताओं ने स्वागत किया.