Mumbai watermelon case: मुंबई में जिसे समझ रहे थे तरबूज खाने से मौत, वो तो कहानी ही पलट गई

Mumbai watermelon case: मुंबई में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत ने देशभर में सनसनी फैला दी. शुरुआत में फूड पॉइजनिंग का शक था, लेकिन फोरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि तरबूज में चूहे मारने वाले ज़हर, यानी जिंक फॉस्फाइड के अंश मिले हैं.
इस खुलासे के बाद लोगों के बीच डर का माहौल है और सवाल उठ रहा है कि आखिर फल में जहर कैसे पहुंचा. पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है—चाहे यह लापरवाही हो या कोई साजिश. एक्सपर्ट्स भी सलाह दे रहे हैं कि फल खरीदते और खाते समय सतर्क रहें.