अमेरिका में इमिग्रेशन कार्रवाई और H-1B वीजा कार्यक्रम को लेकर बढ़ी जांच के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने H-1B वीजा के इस्तेमाल का बचाव किया है. कंपनी ने H-1B वीजा के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके कर्मचारियों का भारी बहुमत अमेरिकी नागरिकों का है. माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि कंपनी में विदेशी कर्मचारियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है और H-1B वीजा पर काम करने वाले कर्मचारी उसकी कुल अमेरिकी वर्कफोर्स का केवल लगभग 1% हिस्सा हैं. कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह अमेरिकी कानूनों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली पेशेवरों को नियुक्त करती है और H-1B कार्यक्रम का इस्तेमाल नियमों के तहत किया जाता है.