मर्द आम तौर पर कम उम्र तक जीते हैं। वे मेडिकल मदद देर से लेते हैं, और कई बार तो मदद लेते ही नहीं। हार्ट डिजीज़ से लेकर डायबिटीज़ तक, प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक—कई स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद मर्द अक्सर इलाज को टालते रहते हैं। जब तक वे डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है. जून, जिसे मेंस हेल्थ मंथ (Men's Health Month) के रूप में मनाया जाता है, उसके मौके पर हम समझने की कोशिश करेंगे कि मर्द शुरुआती चेतावनी संकेतों को क्यों नज़रअंदाज़ कर देते हैं और कैसे यह खामोशी उनकी ज़िंदगी पर भारी पड़ रही है.