राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. शुक्रवार तड़के एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद छत का ताला तोड़कर 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. देखते ही देखते आग ने वहां खड़ी गाड़ियों (स्कूटी, बाइक और साइकिल) को अपनी चपेट में ले लिया और जानलेवा धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया.