एनडीटीवी इंडिया को पता चला है कि भगवंत मान मामले में बनी किरीट सौमैया कमेटी में कई गैर बीजेपी सदस्य चाहते हैं कि मान पर अधिकतम सज़ा नहीं होनी चाहिए। ज़्यादातर सदस्यों का कहना है कि मान पर की गई निलंबन की सज़ा काफ़ी है। कमेटी के सदस्य 14 दिनों तक इंतज़ार करने के बजाए अंतरिम रिपोर्ट पेश करना चाहते हैं।