Manali Traffic Update: उत्तर भारत की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप भी हिमाचल प्रदेश का रुख करने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह ग्राउंड रिपोर्ट जरूर देख लें. दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से मनाली और कुल्लू की सड़कों पर 'महाजाम' लग गया है. हालात इतने खराब हैं कि सैलानियों को 7 से 8 घंटे तक अपनी गाड़ियों में रेंगने को मजबूर होना पड़ रहा है.
पहाड़ों की संकरी सड़कों पर कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें लग गई हैं. हमारे संवाददाता शशि भूषण की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 4 बजते ही मनाली से लेकर रोहतांग और अटल टनल तक पूरा हाईवे चोक हो जाता है. ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने की एक बड़ी वजह यह भी है कि पुलिस प्रशासन की ड्यूटी पंचायत चुनावों में लगी है, जिससे सैकड़ों की जगह महज कुछ ही जवान ट्रैफिक संभाल रहे हैं.
इस वीडियो में देखिए दिन और रात की वो एरियल तस्वीरें जो पहाड़ों पर बेकाबू होते हालातों की हकीकत बयां कर रही हैं.
वीडियो के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
कुल्लू-मंडी और मनाली हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा महाजाम.
सैलानी 7-8 घंटे ट्रैफिक में फंसने को मजबूर.
चंडीगढ़-मनाली हाईवे, अटल टनल, सोलंग नाला और माल रोड पर सबसे बुरा हाल.
पंचायत चुनाव की वजह से ट्रैफिक पुलिस की भारी कमी, प्रशासन का फेल्योर?
पर्यटकों की मांग: पार्किंग बढ़ाई जाए और शटल सेवा शुरू हो.
अगर आप भी पहाड़ों पर जाने की सोच रहे हैं, तो इस वीडियो को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वो इस जाम से बच सकें. देश-दुनिया की बाकी अहम खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें.
#ManaliTrafficJam #HimachalPradesh #KulluManali #AtalTunnel #RohtangPass #SummerVacation #Heatwave #TrafficJam #GroundReport #HindiNews #LatestNews