Kanpur ITBP news: कानपुर के पुलिस कमिश्नरेट में अचानक घुसे हथियारों से लैस 50 ITBP जवान? कहानी बेहद इमोशनल है

ITBP jawans Kanpur police commissionerate: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट से एक बेहद चौंकाने वाला और हृदय विदारक मामला सामने आया है. अचानक 50 से ज्यादा हथियारों से लैस ITBP (Indo-Tibetan Border Police) के जवानों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस को घेर लिया. इस घेराव का कारण एक ITBP जवान का वह दर्द था, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए.

दरअसल, विकास सिंह नाम के ITBP जवान की मां का कानपुर के कृष्णा अस्पताल में इलाज चल रहा था. आरोप है कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनकी मां के हाथ में खतरनाक इन्फेक्शन फैल गया, जिसके बाद उनका हाथ काटना पड़ा. विकास सिंह अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर न्याय के लिए भटक रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो ITBP के अधिकारी और 50 जवान कमिश्नरेट पहुंच गए.

हालांकि, कानपुर पुलिस और ITBP अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कोई 'कब्जा' या जबरन घेराव नहीं था, बल्कि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार न्याय की गुहार लगाने के लिए की गई एक मुलाकात थी. पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच CMO को सौंप दी है और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

आखिर कृष्णा अस्पताल में ऐसा क्या हुआ था? क्यों ITBP को सामने आना पड़ा? जवान के आंसू क्या बयां कर रहे हैं? जानने के लिए देखें यह पूरी रिपोर्ट.

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे चैनल के साथ.