महाराष्ट्र सरकार में शामिल कांग्रेस और एनसीपी में एक बार फिर से तनाव दिख रहा है. राज्य में होने वाले महानगर पालिका चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के पार्षदों को अपनी पार्टियों में शामिल कर रही हैं. कांग्रेस का कहना कि आने वाले कुछ दिनों में और भी नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे.