उत्तर प्रदेश में पहले पार्टी में परिवार आया अब परिवार में अलग-अलग पार्टी बनने की खबरें आ रही हैं. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों में लगातार अपने फैसलों से ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि राज्य की सत्ता में कोई उन्हें कमज़ोर आंकने की भूल न करे.