देश में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित शहरों में से एक इंदौर में महामारी की दूसरी लहर के दौरान क्या कोरोना के मामले छिपाए जा रहे हैं? राज्य सरकार और ICMR के आंकड़े के तुलनात्मक विश्लेषण से ये पता चला है. हालांकि सरकार कह रही है ऐसा कुछ नहीं और वो आंकड़े नहीं छिपा रही है.